केंद्र सरकार की ओर से देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का मकसद पात्र लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक, आर्थिक और अन्य सहायता उपलब्ध कराना है।
{"_id":"6ac0dddfbeee7afb32049519","slug":"pm-vishwakarma-yojana-check-eligibility-training-stipend-toolkit-and-loan-benefits-2026-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां कर सकते हैं चेक
Sat, 03 Oct 2026 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:20 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक काम से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। योजना में प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड, टूलकिट और सस्ती ब्याज दर पर लोन का प्रावधान है।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है?
ट्रेनिंग के दौरान मिलता है स्टाइपेंड
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को प्रशिक्षण की सुविधा दी जाती है
- शुरुआत में उन्हें कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
- इस ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये स्टाइपेंड देने का प्रावधान है
- इसके अलावा काम से जुड़े जरूरी औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की राशि भी दी जाती है
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
लोन भी मिलता है
- अगर कोई लाभार्थी प्रशिक्षण के बाद अपना काम आगे बढ़ाना चाहता है, तो उसके लिए लोन की सुविधा भी रखी गई है
- योजना के तहत सस्ती ब्याज दर पर पहले 1 लाख रुपये तक का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
- इसके बाद पात्र लाभार्थी को अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए मिल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में कई तरह के पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शामिल किया गया है
- इसमें गुड़िया और खिलौना निर्माता, अस्त्रकार, मूर्तिकार, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले लोग शामिल हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- दर्जी, मालाकार, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री तथा मोची या जूता बनाने वाले कारीगर भी योजना से जुड़ सकते हैं
- इसके अलावा पत्थर तोड़ने वाले, फिशिंग नेट निर्माता, धोबी, सुनार और लोहार भी इसके दायरे में आते हैं
- नाव निर्माता, नाई, ताला बनाने वाले और पत्थर तराशने वाले कारीगर भी पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र हो सकते हैं