बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने के लिए आज भी कई लोग कैश का इस्तेमाल करते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए छोटी रकम जमा करने में आमतौर पर कोई परेशानी नहीं होती। पर जब कैश डिपॉजिट की रकम बड़ी हो या साल भर में लगातार बड़ी नकद रकम जमा की जाए, तो कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
{"_id":"6ac0b42a085a74ad1a0bad76","slug":"cash-deposit-rules-important-things-to-know-before-depositing-cash-in-your-bank-account-2026-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक अकाउंट में पैसे जमा करते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, जानें कैश डिपॉजिट के जरूरी नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बैंक अकाउंट में पैसे जमा करते समय ये गलती पड़ सकती है भारी, जानें कैश डिपॉजिट के जरूरी नियम
Sat, 03 Oct 2026 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:22 PM IST
सार
Cash Deposit Rules: बैंक खाते में कैश जमा करना सामान्य बात है, लेकिन बड़ी रकम नकद जमा करने पर बैंक और आयकर विभाग की निगरानी आप पर और आपके बैंक खाते पर बढ़ सकती है। इसलिए बैंक खाते में कैश जमा कराते समय रकम के स्रोत और जरूरी दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखना आगे परेशानी से बचा सकता है।
विज्ञापन
बैंक में कैश जमा करने के क्या नियम हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
बैंक में कैश जमा करने के क्या नियम हैं?
- फोटो : Adobe Stock
50000 रुपये जमा करने का नियम क्या है?
- सबसे पहले बात करते हैं 50 हजार रुपये की
- बैंक में एक दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकद रकम जमा करने पर पैन नंबर की जानकारी देना जरूरी होता है
- आयकर विभाग के नियमों के मुताबिक, बैंक खाते में नकद भुगतान के मामले में 50 हजार रुपये से अधिक की रकम पर पैन कार्ड लगाना अनिवार्य है
- इसलिए बड़ी रकम कैश में जमा कराते समय पैन कार्ड दिखाना पड़ता है
बैंक में कैश जमा करने के क्या नियम हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैश जमा करने की लिमिट क्या है?
- अब बात उस सीमा की, जिस पर बैंक की रिपोर्टिंग का मामला सामने आता है
- बचत खाते जैसे ऐसे खाते जो करंट अकाउंट नहीं हैं, उनमें एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे अधिक का कुल कैश डिपॉजिट होने पर बैंक को इसकी जानकारी स्टेसमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन यानी एसएफटी के तहत रिपोर्ट करनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में कैश जमा करने के क्या नियम हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- यहां एक बात समझना जरूरी है कि 10 लाख रुपये की सीमा का मतलब यह नहीं है कि 10 लाख रुपये जमा करते ही टैक्स लग जाएगा
- इसका मतलब है कि इतनी या इससे अधिक नकद जमा राशि होने पर लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को रिपोर्ट की जा सकती है
- अगर आपके खाते में जमा रकम आपकी आय, कारोबार या किसी वैध स्रोत से आई है, तो उसका रिकॉर्ड रखना बहुत जरूरी है
विज्ञापन
बैंक में कैश जमा करने के क्या नियम हैं?
- फोटो : Adobe Stock
भूलकर न करें ये गलती
- कई लोग बड़ी रकम को कई छोटे-छोटे अमाउंट में बांटकर जमा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही तरीका नहीं है
- बैंक और आयकर नियमों में कई जगह पूरे वित्त वर्ष के लेनदेन का कुल आंकड़ा देखा जाता है
- इसलिए कैश जमा करते समय रकम का सही स्रोत बताना और उसका रिकॉर्ड रखना सबसे जरूरी है
- बैंक की जमा पर्ची, रसीद और संबंधित दस्तावेज भी संभालकर रखें