फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: इस दिन से शुरू हो सकती है 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना, जानिए डिटेल्स

Sun, 27 Oct 2024 04:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Likely To Launch PM JAY Health Insurance Cover Up to Rupees 5 Lakhs Rupees For People Above Age 70
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

Ayushman Bharat Yojana: देश के 70 साल से अधिक उम्र के करोड़ों बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कवर की शुरुआत 29 अक्तूबर से कर सकते हैं। सरकार के इस फैसले से 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ नागरिकों को लाभ मिलेगा।



इस योजना का लाभ लेने के बाद 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेगा। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत 1 सितंबर, 2024 तक कुल 29,648 अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इसमें 12,696 निजी अस्पताल शामिल हैं। योजना दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में लागू की जा रही है। 

PM Modi Likely To Launch PM JAY Health Insurance Cover Up to Rupees 5 Lakhs Rupees For People Above Age 70
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आधार कार्ड में जिन लोगों की आयु 70 साल से ज्यादा है। वे आयुष्मान भारत योजना के बीमा कवर का लाभ ले सकते हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री जन आरोग्य पोर्टल या आयुष्मान एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

PM Modi Likely To Launch PM JAY Health Insurance Cover Up to Rupees 5 Lakhs Rupees For People Above Age 70
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के पास पहले से ही आयुष्मान कार्ड है उन्हें दोबारा नए कार्ड के लिए आवेदन और ई-केवाईसी करानी होगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Likely To Launch PM JAY Health Insurance Cover Up to Rupees 5 Lakhs Rupees For People Above Age 70
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

इस स्कीम के अतंर्गत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।

विज्ञापन
PM Modi Likely To Launch PM JAY Health Insurance Cover Up to Rupees 5 Lakhs Rupees For People Above Age 70
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Amar Ujala

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed