फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Sun, 27 Oct 2024 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Release Date Latest Update And News
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 19th Installment: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की शानदार स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।



हर किस्त के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 18 किस्तों के पैसे आ चुके हैं। 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त जारी की थी।

PM Kisan Yojana 19th Installment Release Date Latest Update And News
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock

18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देश के करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त जारी कर सकती है। 

PM Kisan Yojana 19th Installment Release Date Latest Update And News
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

Investment: दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें 5 हजार रुपये का निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा कर लेंगे 16.27 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Release Date Latest Update And News
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में अभी तक ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको अगली आने वाली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Release Date Latest Update And News
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe Stock

वहीं जिन किसानों का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है या जिन्होंने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। 

Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवदेन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed