फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपके बैंक खाते में भी नहीं आई 16वीं किस्त? तो जान लीजिए क्या है वजह

Wed, 28 Feb 2024 07:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Feb 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: These are the reasons behind the 16th installment not credit in your bank account
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त न मिलने के पीछे के कारण। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment: क्या आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आप बतौर किसान इससे जुड़ सकते हैं क्योंकि इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इसी कड़ी में आज इस योजना के अंतर्गत 16वीं किस्त जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 16वीं किस्त हस्तांतरित की, जिसके बाद लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला। लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी होंगे जिनको ये लाभ नहीं मिल पाया होगा? पर क्या आप जानते हैं कि 16वीं किस्त आपको क्यों नहीं मिल पाई है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे इसके पीछे के कारणों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: These are the reasons behind the 16th installment not credit in your bank account
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त न मिलने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

ये हो सकते हैं किस्त न आने के कारण:-

पहला कारण

  • अगर आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो इसके पीछे भू-सत्यापन का न करवाना एक कारण हो सकता है। सरकर की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना जरूरी है।
PM Kisan Yojana: These are the reasons behind the 16th installment not credit in your bank account
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त न मिलने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: These are the reasons behind the 16th installment not credit in your bank account
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त न मिलने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • किस्त का लाभ पाने के लिए आधार लिंकिंग करवाना भी जरूरी है। दरअसल, जिन किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, वो भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगर आपकी किस्त अटकी है, तो इसके पीछे ये एक कारण हो सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: These are the reasons behind the 16th installment not credit in your bank account
PM Kisan Samman Nidhi: 16वीं किस्त न मिलने के पीछे के कारण। - फोटो : istock

चौथा कारण

  • अगर आपके आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती है, जैसे:- नाम, जेंडर, आधार संख्या या इसके अलावा अगर बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed