PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Check: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया। ये धनराशि डीबीटी के माधय्म से किसानों के बैंक खाते में भेजी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के साथ संवाद भी किया। भारत सरकार ने पिछले साल 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। इसके बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है।
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन