भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। हमारे देश में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जिनकी आमदनी का स्त्रोत कृषि से जुड़ा हुआ है। भारत में किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार किसानों की आय दोगुनी और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई स्कीम चला रही है। उसी के समानांतर कई राज्य सरकारें भी किसानों के हित में योजनाएं चला रही हैं। अगर आप तेलंगाना राज्य के निवासी हैं, तो आप पीएम किसान सम्मान निधि और रायथु बंधु योजना के अंतर्गत हर साल 16 हजार रुपये का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, रायथु बंधु योजना का लाभ लेने के लिए आपका तेलंगाना राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। तेलंगाना के किसानों को राज्य और केंद्र दोनों सरकारों द्वारा ये आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan: किसानों को 16 हजार रुपये दे रही है सरकार, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन