हमें सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम, इनके लिए हमें कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंकिंग जानकारी आदि। लेकिन एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके न होने पर या गुम होने पर हमें कई तरह की दिक्कतें तक झेलनी पड़ सकती है, और वो दस्तावेज है हमारा आधार कार्ड। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे भारत के प्रत्येक नागिरक को जारी किया जाता है, जिसमें 12 अंकों की एक यूनिक आईडी होती है। लेकिन जैसे-जैसे आधार कार्ड की जरूरत बड़ी है, वैसे-वैसे जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं जो लोगों के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है, तो फिर आप इसकी हिस्ट्री जान सकते हैं। तो चलिए आपको हिस्ट्री चेक करने का पूरा प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62284216bf7fe410f1211882","slug":"aadhaar-card-alert-how-to-check-my-aadhar-card-history-online-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card Alert: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे मोबाइल से चेक करें हिस्ट्री","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card Alert: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, ऐसे मोबाइल से चेक करें हिस्ट्री
Wed, 09 Mar 2022 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
आधार कार्ड की हिस्ट्री ऐसे करें चेक-
स्टेप 1
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है, तो आप इसकी हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करना है।
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'माय आधार' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : i stock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है, और इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें। अब ओटीपी सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको उस मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। इस ओटीपी को भी यहां दर्ज कर दें।