Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: नहीं आई 24वीं किस्त तो क्या 25वीं किस्त भी नहीं आएगी? यहां समझें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Sun, 22 Nov 2026 08:54 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 22 Nov 2026 08:54 AM IST
सार

  • PM Kisan 25th Installment: कई किसानों की ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग अधूरी होने के कारण 24वीं किस्त अटक गई है।
  • ऐसे आइए इस लेख में जानते हैं कि जिन किसानों की 24वीं किस्त अटकी है, क्या उनकी 25वीं किस्त अटक सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Missed the 24th Installment Understand Rules and Eligibility for the 25th Installment
पीएम किसान योजना - फोटो : AI

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में छह हजार रुपये सीधे भेजे जाते हैं। सरकार ने हाल ही में 30 अक्टूबर 2026 को योजना की 24वीं किस्त जारी की थी। 



हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में दो हजार रुपये की यह राशि नहीं पहुंची है। ऐसे किसानों के मन में अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि पिछली किस्त न मिलने की वजह से क्या उनकी आने वाली 25वीं किस्त भी अटक जाएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
PM Kisan Yojana: Missed the 24th Installment Understand Rules and Eligibility for the 25th Installment
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

क्या 25वीं किस्त भी रुक जाएगी?

  • अगर किसी पात्र किसान की 24वीं किस्त नहीं आई है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उसे अगली किस्त नहीं मिलेगी।
  • यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि पिछला पैसा किस वजह से रुका था।
  • अगर आप नियमों के तहत पात्र हैं और गलतियों को समय रहते सुधार लेते हैं, तो आपको 25वीं किस्त का लाभ जरूर मिलेगा।
PM Kisan Yojana: Missed the 24th Installment Understand Rules and Eligibility for the 25th Installment
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किसान का पैसा क्यों अटकता है?

  • अधिकारियों के अनुसार, पात्र होने के बावजूद तकनीकी कमियों के कारण किसानों का पैसा रुक जाता है।
  • इसके मुख्य कारण ई-केवाईसी का अधूरा होना, जमीन के कागजात का सत्यापन न होना और बैंक खाते का आधार से लिंक न होना हैं।
  • इसके अलावा, बैंक खाते में डीबीटी सेवा बंद होने या गलत जानकारी दर्ज होने से भी किस्त अटक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Missed the 24th Installment Understand Rules and Eligibility for the 25th Installment
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

रुका हुआ पैसा कैसे मिलेगा वापस?

  • अपनी रुकी हुई किस्त पाने के लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करवाएं।
  • अपने बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक कराएं और डीबीटी सक्रिय करने को कहें।
  • साथ ही, लेखपाल या कृषि कार्यालय से मिलकर भू-सत्यापन करवाएं। सुधार होने के बाद पिछली और अगली दोनों किस्तें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Missed the 24th Installment Understand Rules and Eligibility for the 25th Installment
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

कब जारी होगी अगली 25वीं किस्त?

  • नियमों के मुताबिक, सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में किस्त का पैसा भेजती है।
  • 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी होने के बाद अब चार महीने का चक्र फरवरी 2027 में पूरा हो रहा है।
  • ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार फरवरी 2027 में 25वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed