PM Kisan Yojana: हमारे देश में सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इसमें खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के लोगों पर ध्यान दिया गया है, ताकि इन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। सरकार द्वारा आर्थिक लाभ देने से लेकर कई अन्य तरह की योजनाएं लगातार जारी की जा रही हैं। इन्हीं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इस योजना के तहत अब तक 11 किस्त जारी हो चुकी है, वहीं अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कुछ लोग इस योजना का पात्र न होते हुए भी गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं, जिन पर कार्रवाई शुरू हो रही है। ऐसे में आप भी ये जान लें कि कहीं आप भी अपात्र लोगों की लिस्ट में शामिल तो नहीं। दरअसल, अपात्र पाए जाने पर उन लोगों को किस्त के पैसे वापस लौटाने होंगे। आइए जानते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की है ये गलती, तो वापस करने पड़ेंगे किस्त के पैसे, यहां जानें क्यों
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन