LPG Safety Tips: आज के समय में अगर आपको खाना बनाना है, तो आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है और आप गैस चूल्हा ऑन करके आसानी से ये काम कर सकते हैं। गैस के आ जाने से खाना बनाने में आसानी तो हुई है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय काफी ध्यान देना पड़ता है नहीं तो कोई अनहोनी होने में देर नहीं लगती। जैसे- बीते शनिवार को बिहार के सासाराम में एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन लोग गंभीर रूप से इसमें झुलस गए। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि सिलेंडर से होने वाले नुकसानों से बचा जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62de71e45b0e4e7ae63fa6c6","slug":"avoid-these-mistakes-near-lpg-gas-in-kitchen-otherwise-may-face-trouble-know-lpg-safety-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Safety Tips: किचन में गैस के पास भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Safety Tips: किचन में गैस के पास भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Tue, 26 Jul 2022 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:59 AM IST
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
इन बातों का रखना होगा ध्यान:-
दूरी जरूरी
- गैस सिलेंडर और चूल्हा जितने काम की चीज हैं, उतना ही इनसे डर भी बना रहता है। आपको हमेशा ध्यान रखना है कि गैस सिलेंडर को चूल्हे से थोड़ा दूर ही रखना है। स्लैब में चूल्हे को ऊपर और गैस सिलेंडर को नीचे रखें, ताकि कुछ गड़बड़ी होने पर सिलेंडर में आग न लग पाए।
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
बच्चों की पहुंच से दूर
- आपको अपने गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। कई बार बच्चे खेल-खेल में रेगुलेटर का या चूल्हे का स्विच ऑन कर देते हैं। ऐसे में हादसा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गैस चूल्हे को बच्चों से दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Istock
चेक करते रहिए
- लोग एक बार जब गैस सिलेंडर को लगा देते हैं, तो फिर उसे चेक नहीं करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको समय-समय पर पाइप को चेक करना है कि वहां से गैस तो लीक नहीं हो रही है। वहीं, रेगुलेटर को भी चेक करें कि कहीं वहां तो कोई लीकेज नहीं है।
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : Pixabay
लीकेज को हल्के में न लें
- कई लोगों को जब लीकेज होने पर बदबू आती है, तो वो इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। लीकेज है, तो तुरंत घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें और भूलकर भी माचिस या लाइट के स्विच ऑन न करें। फिर तुरंत एजेंसी से संपर्क करें।