फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, जानें फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं आप

Tue, 26 Aug 2025 10:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Aug 2025 10:53 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़े हैं, तो जान लें जालसाज आपको इस योजना के नाम पर ठग सकते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Fraud 8 Arrested for Cheating Farmers Know How to Stay Safe from Scams in Hindi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Fraud Alert: सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसको भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है। हाल ही में इस योजना के नाम पर ठगने वाले 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दरअसल, देवघर में पुलिस ने 8 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जो पीएम किसान योजना के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। इन आरोपितों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले ये लोगों को कृषि विभाग के कर्मी बनकर फोन करते हैं। फिर उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने, ट्रैक्टर दिलाने, कृषि के लिए अन्य उपकरण दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद उन्हें लिंक भेजा जाता है जिससे ठगी की जाती है। ऐसे में आप जालसाजों का शिकार न हो जाए, इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Yojana Fraud 8 Arrested for Cheating Farmers Know How to Stay Safe from Scams in Hindi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुडे हैं और आपके पास कभी कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें आपको खेती से जुड़ा कोई सामान देने का लालच दिया जाता है, तो आपको ऐसे कॉल पर कभी अपनी कोई जानकारी शेयर नहीं करनी है। साथ ही भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, वरना ठगी हो सकती है।
PM Kisan Yojana Fraud 8 Arrested for Cheating Farmers Know How to Stay Safe from Scams in Hindi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • कभी भी अगर आपके पास कोई अनाजने मोबाइल नंबर से मैसेज आए जिसमें आपको केवाईसी करने के लिए कोई लिंक दिया हो, तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें। ये फेक होते हैं और आपको ठग सकते हैं। हमेशा केवाईसी योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in, आधिकारिक एप या नजदीकी सीएससी सेंटर से ही करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Fraud 8 Arrested for Cheating Farmers Know How to Stay Safe from Scams in Hindi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए केवाईसी के नाम पर कॉल भी करते हैं। इसमें लोगों को डराया जाता है कि अगर वो उनके द्वारा भेजे गए लिंक से अभी तुरंत केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनका नाम योजना से हटा दिया जाएगा, लेकिन आपको ऐसा कुछ नहीं करना है क्योंकि ये फेक हो सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Fraud 8 Arrested for Cheating Farmers Know How to Stay Safe from Scams in Hindi
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • सोशल मीडिया पर या आपको व्हाट्सएप पर किसी भी अनजाने मोबाइल नंबर से किसी तरह का लिंक या योजना की कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाए आदि। तो कभी भी इन पर विश्वास न करें और न ही इन पर क्लिक करें, ये फेक होते हैं जो आपको ठगने का काम करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed