Delhi Metro Hike Fare Details in App: दिल्ली मेट्रो को यूं ही दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन नहीं कहा जाता, क्योंकि इस पर जिम्मेदारी होती है हर रोज एक बड़ी संख्या में मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना। कोई कॉलेज-स्कूल जाता है, तो कोई अपनी नौकरी पर। ऐसे ही कई अन्य जगहों पर जाने के लिए भी लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं।
Delhi Metro Fare Hike: आपके रूट पर कितना बढ़ा है मेट्रो का किराया, इस तरीके से तुरंत करें चेक
Delhi Metro Ka Fare Bada: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो अब आपको बढ़ा हुआ किराया देना होगा क्योंकि दिल्ली मेट्रो ने अपने किराए में इजाफा किया है।
पहले जानते हैं कितना बढ़ा है किराया
- दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने अपने किराए में बढ़ोतरी की है। जान लें कि ये बढ़ोतरी 8 साल बाद की गई है। डीएमसआरसी की तरफ से मेट्रो के किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ये बढ़ोतरी अधिकतम 5 रुपये तक की गई है।
किलोमीटर के हिसाब से जानें, कितना बढ़ा है किराया
बढ़ा हुआ किराया आज यानी 25 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। वहीं, अगर इस बार गौर करें कि कितने किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है, तो वो कुछ इस प्रकार है:-
- 0-2 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 10 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 11 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 10 रुपये किराया था अब ये 11 रुपये हो गया है
- 2-5 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 20 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 21 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 10 रुपये किराया था अब ये 11 रुपये हो गया है
- 5-12 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 30 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 32 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 20 रुपये किराया था अब ये 21 रुपये हो गया है
- 12-21 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 40 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 43 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 30 रुपये किराया था अब ये 32 रुपये हो गया है
- 21-32 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 50 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 54 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 40 रुपये किराया था अब ये 43 रुपये हो गया है