फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Police Arrest in India Know These Important Legal Rights to Protect Yourself

Police Arrest: गिरफ्तार करने आए पुलिस तो सबसे पहले करें ये काम, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Fri, 02 May 2025 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 May 2025 05:35 PM IST
सार

अगर कोई व्यक्ति कानूनों को तोड़ता है तो पुलिस के पास उसको गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया है। कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि पुलिस अगर उनको गिरफ्तार करने आए तो ऐसे में क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Police Arrest in India Know These Important Legal Rights to Protect Yourself
Police Arrest in India - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देश में कानूनों का सही ढंग से पालन हो रहा है या नहीं इसी की देखरेख करने के लिए पुलिस व्यवस्था बनाई गई है। समाज में शांति और सुरक्षा कौ सुनिश्चित करने में पुलिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस का काम समाज में कानूनों का पालन कराना और अराजकता को रोकना है। इसके अलावा त्योहारों, रैलियों या किसी दूसरे बड़े प्रयोजनों में पुलिस जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम करती है। दंगे, झगड़े, हिंसा, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं को रोकने में भी पुलिस की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति कानूनों को तोड़ता है तो पुलिस के पास उसको गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया है। कई लोगों का अक्सर यह सवाल रहता है कि पुलिस अगर उनको गिरफ्तार करने आए तो ऐसे में क्या करना चाहिए? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

अगर पुलिस आपको गिरफ्तार करने आ रही है तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले वकील से संपर्क करना चाहिए। इस स्थिति में वकील आपकी काफी मदद कर सकता है। इस दौरान वकील आपको आपके अधिकारों के बारे में बताएगा, जो आपके लिए जरूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जब आपको अरेस्ट करने आए उस दौरान पुलिस से गिरफ्तार किए जाने के पीछे की वजह जरूर पूछें। इस दौरान आप पुलिस से वारंट की मांग भी कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि गैर संज्ञेय अपराध में पुलिस के पास वारंट का होना जरूरी है। 

विज्ञापन

कोर्ट द्वारा जो वारंट जारी किया जाता है उसमें अपराध की सभी जानकारी दर्ज होती है। इसमें आपका नाम और पूरे अपराध का विवरण लिखा होता है। गैर संज्ञेय अपराध में बिना वारंट के आपकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। 

आपको इस बारे भी पता होना चाहिए कि पुलिस आपको गिरफ्तारी के बाद जबरदस्ती कुछ भी नहीं कहलवा सकती है। कानूनी सलाह के बाद ही पुलिस अधिकारियों से बात किया जा सकता है। अगर कभी किसी केस में पुलिस आपको गिरफ्तार करने आती है तो आपको इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed