फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: इसलिए नहीं मिलेगी इन किसानों को 16वीं किस्त, लाभ पाने के लिए आज ही पूरे करें ये तीन काम

Sat, 27 Jan 2024 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Jan 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Update: These 3 Work To Get The Benefit Of Kist
किसानों की क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi 16th Installment Update: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से एक योजना चलाती है। इस योजना का लाभ पात्र किसान ले सकते हैं और इन किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान इस योजना के अंतर्गत है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। पर इस बार जारी होने वाली 16वीं किस्त में कई किसान लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आप भी यहां जान सकते हैं कि वो किसान कौन हैं जिनकी 16वीं किस्त अटक सकती है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं, जो लाभ से वंचित रह सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Update: These 3 Work To Get The Benefit Of Kist
किसानों की क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर किसानों को लाभ लेना है, तो कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होता है और साथ ही कुछ कामों को भी पूरा करना होता है। पर अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है, तो उसका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जाता सकता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Update: These 3 Work To Get The Benefit Of Kist
किसानों की क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

इन 3 तरह के किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना प्रत्येक लाभार्थी को जरूरी है। अगर आप किसी भी कारण से इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर आप किस्त लेना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, बैंक जाकर या खुद ही पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Update: These 3 Work To Get The Benefit Of Kist
किसानों की क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 2

  • योजना से जुड़े किसानों को एक और काम करवाना जरूरी है और वो है भू-सत्यापन करवाना। जो भी किसान इस काम को नहीं करवाएगा, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। इसलिए अपने ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि से संपर्क करके इस अधूरे काम को पूरा करवा लें। वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 16th Installment Update: These 3 Work To Get The Benefit Of Kist
किसानों की क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

नंबर 3

  • लाभार्थियों को एक और काम करवाना जरूरी है और वो है अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो तुरंत करवा लें। वरना आपका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है। इस काम को करवाने के लिए अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed