PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक और गरीब लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है। जैसे- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला। पर कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किन्हीं कारणों के चलते किस्त नहीं मिली। तो क्या जो किसान किस्त के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें अभी भी किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65e6aa091125e3edac0bbf1c","slug":"pm-kisan-yojana-can-farmers-still-received-the-pending-16th-installment-2024-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है 16वीं किस्त? किसान यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है 16वीं किस्त? किसान यहां जानें
Tue, 05 Mar 2024 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों की अटक गई 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों की अटक गई 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त:-
- किस्त का लाभ उन किसानों को नहीं मिला, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है, लेकिन अगर आपने किसी कारण ये नहीं करवाई है तो फिर आपकी किस्त अटक जाती है।
किन किसानों की अटक गई 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
- उन किसानों की भी किस्त अटकी हो सकती है, जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया होगा। दरअसल, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक गई 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
- जिन किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनकी किस्त अटकी हो सकती है
- जिन किसानों के बैंक खाते की जानकारी गलत होती है, उनकी भी किस्त अटक जाती है
- जिनके आवेदन फॉर्म में कोई गलती आदि होती है, वो भी किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक गई 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
क्या आ सकती है अटकी हुई किस्त?
- जिन किसानों की किस्त अटकी है, वे सबसे पहले पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है और आपको क्या काम करना है। इसके बाद आप इसे बचे हुए काम को पूरा करवा लें और इस काम को पूरा करने के बाद आपके खाते में अटकी हुई किस्त आ सकती है।