फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की महिलाओं को हर माह मिलेंगे एक हजार रुपये: क्या चाहिए दस्तावेज और किसे नहीं मिलेगा लाभ, यहां जानें

Mon, 04 Mar 2024 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Mar 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Budget 2024: Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Bnefits and Eligibility Criteriaama
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: आज यानी 04 मार्च 2024 को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अपना 10वां बजट पेश किया। इस बजट को दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने सदन में पेश किया। इस मौके पर सरकार की उपलब्धि और बाकी चीजों के बारे में बताया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 76 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। वहीं, इस बजट में महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू करने के बारे में जानकारी दी गई और इस योजना का नाम है 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना'। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पहले इस योजना के बारे में, पात्रता के बारे में और मिलने वाले लाभ के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस बारे में...

Delhi Budget 2024: Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Bnefits and Eligibility Criteriaama
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

क्या है योजना और पात्रता?

  • दरअसल, इस योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है, जिसे दिल्ली सरकार ने शुरू किया। इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को मिलेगा। वहीं, बात अगर पात्रता की करें, जिन महिलाओं की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है वो आवेदन करने के लिए पात्र मानी जाएंगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां, नौकरी करने वाली वे महिलाएं जिनकी सैलरी टैक्स के अंदर नहीं आती है जो महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं। गृहिणी, जिन्हें सरकारी पेंशन नहीं मिलती है।
Delhi Budget 2024: Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Bnefits and Eligibility Criteriaama
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock
  • वहीं, जो महिलाएं दिल्ली की हैं वे ही सिर्फ इस योजना से जुड़ पाएंगी। इसके लिए महिलाओं के पास वोटर आईडी कार्ड होना अनिवार्य होगा। ऐसे में अगर आपके पास उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब या अन्य जगह का वोटर आईडी कार्ड है, तो आप पात्र नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Budget 2024: Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Bnefits and Eligibility Criteriaama
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

क्या मिलेगा लाभ?

  • मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की बात करें, तो इस बारे में दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Delhi Budget 2024: Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Bnefits and Eligibility Criteriaama
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

कौन नहीं कर पाएगा आवेदन?

  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जिन्हें पेंशन मिलती है
  • जिनकी सरकारी नौकरी है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed