फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थी 30 अप्रैल से पहले जरूर करा लें ये काम, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त

Wed, 09 Apr 2025 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

देशभर में करोड़ों किसान 19वीं किस्त जारी होने के बाद 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 20वीं किस्त जारी होने से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 30 अप्रैल से पहले एक जरूरी काम कराना होगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary Should Have To Register For Farmer ID Before 30th April
पीएम किसान योजना पहचान पत्र - फोटो : Freepik

देश में एक बड़ी आबादी गरीब किसानों की है। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2019 में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के करोड़ों गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। किस्त के पैसे डीबीटी के जरिए सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। 

PM Kisan Yojana Beneficiary Should Have To Register For Farmer ID Before 30th April
पीएम किसान योजना पहचान पत्र - फोटो : Freepik

देशभर में करोड़ों किसान 19वीं किस्त जारी होने के बाद 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 20वीं किस्त जारी होने से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 30 अप्रैल से पहले एक जरूरी काम कराना होगा। 

PM Kisan Yojana Beneficiary Should Have To Register For Farmer ID Before 30th April
पीएम किसान योजना पहचान पत्र - फोटो : Freepik

लाभार्थी किसानों को 30 अप्रैल से पहले अपना किसान पहचान पत्र बनवाना होगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों के मोबाइल पर मैसेज भेजा गया है। इस मैसेज में इस बारे में कहा गया है कि किसानों को 30 अप्रैल से पहले अपना किसान पहचान पत्र यानी फार्मर आईडी कार्ड बनवाना है। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 20वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary Should Have To Register For Farmer ID Before 30th April
पीएम किसान योजना पहचान पत्र - फोटो : Freepik

मैसेज में किसान पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया है। किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए किसानों को अपने गांव में आने वाले कृषि विभाग या राजस्व विभाग के कर्मचारी से संपर्क करके आयोजित कैंप या नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary Should Have To Register For Farmer ID Before 30th April
पीएम किसान योजना पहचान पत्र - फोटो : Adobe Stock

यहां जाकर किसान अपना किसान आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके जरिए सरकार किसानों के लिए एक आधार जैसा एक डिजिटल पहचान पत्र बनाना चाहती है। सरकार के इस कदम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed