PM Kisan Yojana 21st Installment: देश में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसे ही लोगों के लिए सरकार अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसमें हमारे किसान भाई भी शामिल हैं जिन्हें फसल उगाने में कई आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसे ही किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।
इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं और अब तक कुल 20 बार ऐसा होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन किसान हैं जिनकी 21वीं किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है
- पीएम किसान योजना की अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी हुई थी जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को मिला था। इसके बाद बीती 26 सितंबर को पंजाब, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों को 21वीं किस्त इसलिए पहले जारी कर दी गई, क्योंकि इन राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान पहुंचा।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, अब जो बाकी राज्यों के किसान हैं जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें भी 21वीं किस्त का इंतजार है। नियमों के हिसाब से योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि नवंबर में 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : AdobeStock
ये किसान रह सकते हैं किस्त से वंचित:-
- पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन लोगों को किस्त का लाभ मिलता है, जो योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़े हैं तो आपकी पहचान कर आपका आवेदन रद्द कर आपको किस्त से वंचित रखा जाता है
- जिन किसानों ने ई-केवाईसी का काम भी नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक सकती है
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
- फोटो : AdobeStock
- योजना के तहत भू-सत्यापन काम न करवाने वाले किसानों की भी किस्त अटक सकती है। इसलिए तय समय तक इसे जरूर करवा लें, वरना किस्त से वंचित रह जाएंगे
- आपका आधार कार्ड अगर आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है या आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं