Dussehra 2025 Safety Tips: देश में नवरात्रि का पर्व बीत चुका है और आज यानी 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को लोग अच्छाई की बुराई पर जीत के तौर पर भी जानते हैं और याद करते हैं। दरअसल, इस दिन भगवान श्री राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था।
{"_id":"68dde39ee4c0f7e5c7011341","slug":"dussehra-2025-safety-tips-avoid-these-mistakes-for-a-safe-celebration-in-fair-visit-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: आज जा रहे हैं दशहरा मेला, तो भूलकर न करें ये गलतियां; वरना...","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Dussehra 2025: आज जा रहे हैं दशहरा मेला, तो भूलकर न करें ये गलतियां; वरना...
Thu, 02 Oct 2025 08:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:00 AM IST
सार
Dussehra Mela Mein Kin Baton Ka Dhyan Rakhein: दशहरा के मेल में अगर आप जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हो।
विज्ञापन
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
दशहरा मेले में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-
पहली बात
- आपके बच्चे अगर काफी छोटे हैं तो उन्हें मेला ले जाने से बचना चाहिए, लेकिन अगर आप अपने बच्चों को साथ में लेकर जा रहे हैं तो उन्हें गोदी में पकड़कर रखें या फिर उनका हाथ पकड़कर रखें। बच्चों को अकेला न छोड़ें। इसके अलावा बच्चों की जेब में अपना मोबाइल नंबर, घर का पता आदि लिखकर आप छोड़ सकते हैं और बच्चे को इस बारे में बताएं। इससे होगा ये कि अगर बच्चा आपसे अलग हो जाता है और जिसे बच्चा मिलेगा वो आपको कॉल कर सकता है और आपका बच्चा गुम होने से बच सकता है।
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
- आप अगर दशहरा मेला गए हैं तो भीड़ वाली जगह से बचने की कोशिश करें। ऐसी जगह पर रहें जहां भीड़ कम हो, क्योंकि जब रावण जलता है तो लोग उत्साह में रहते हैं और कई बार तो लोग जले हुए रावण की लकड़ी लेने के लिए जाते हैं और इस दौरान भगदड़ भी हो सकती है। इसलिए हमेशा भीड़ से दूर रहना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी बात
- दशहरा के मेल में अपने मोबाइल फोन का खास ध्यान रखें, क्योंकि अगर आप उसे जेब में रखकर घूम रहे हैं तो आपकी जेब कब कट जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा। दरअसल, यहां जेबकतरे भी होते हैं जो आपका मोबाइल निकाल सकते हैं। इसलिए इसे संभालकर रखें और अगर जरूरत न हो तो आप घर छोड़कर भी आ सकते हैं या अपनी गाड़ी में रख सकते हैं।
विज्ञापन
Dussehra Mela 2025: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
चौथी बात
- दशहरा के मेले में झूला झूलना हो या कोई और सामान लेना हो, तो दुकानदार अधिकतर कैश ही ही मांग करते हैं। ऐसे में लोग अपने साथ कैश ले जाते हैं, लेकिन जरा ध्यान दें कि अपनी जेब को संभालकर रखें वरना ये कट सकती है। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे आपकी जेब काट सकते हैं।