Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Beneficiary Count may drop Know date who will get benefits
{"_id":"684f99c654f407e0990326a5","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-20th-kist-beneficiary-count-may-drop-know-date-who-will-get-benefits-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: 20वीं किस्त में घट सकती है लाभार्थियों की संख्या? जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: 20वीं किस्त में घट सकती है लाभार्थियों की संख्या? जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:52 AM IST
सार
PM Kisan Nidhi Ki 20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं किन किसानों को ये लाभ मिल सकता है और किनकी किस्त अटक सकती है? किसान यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Beneficiary List: अगर आप एक किसान हैं तो जाहिर है कि आपको खेती करने में काफी मेहनत करनी पड़ती होगी। बरसात हो या गर्मी का मौसम किसानों को तो हर वक्त अपनी फसल का ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि एक गलती और फसल खराब हो सकती है। वहीं, खेती के लिए बीज लेने से लेकर बाजार में फसल बेचने तक में खासी दिक्कतें आती हैं।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कई अलग-अलग योजनाओं के जरिए भारत सरकार किसानों की आर्थिक मदद करती है। इसमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त इस बार कितने किसानों को मिलेगी? क्या लाभार्थियों की संख्या घट सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं किन किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है और किन्हें नहीं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Freepik
20वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?
दरअसल, बात अगर पिछली किस्त यानी 19वीं किस्त की करें तो इसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त के पैसे मिले। जबकि, इससे पहले 18वीं किस्त का लाभ भी लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला। ऐसे में अभी विभाग की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है कि 20वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा। पर माना जा रहा है कि ये संख्या इसके आसपास ही रह सकती है।
3 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं किया गया है। वैसे योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो 19वीं किस्त फरवरी 2025 में और इस हिसाब से 20वीं किस्त का समय जून 2025 में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Freepik
किन किसानों को मिलेगी किस्त और किन्हें नहीं?
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है और किन्हें ये लाभ मिलेगा, तो इसमें सबसे पहले उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का कार्य नहीं करवाया है। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम जरूरी है और अगर आप इसे करवा चुके हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
20वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जिन किसानों ने ई-केवाईसी समय रहते करवा ली है वे भी 20वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं, लेकिन जिन किसानों ने ये काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक से, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या आधिकारिक एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।