फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या सरकार आज बता सकती है 20वीं किस्त जारी होने की तारीख? यहां जानें अपडेट

Thu, 19 Jun 2025 09:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Jun 2025 09:53 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Update: जो भी लोग पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन ये किस्त किस तारीख को जारी होगी इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Update Government Announce Date PM Kisan News in Hindi
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : अमर उजाला

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर उस योजना के तहत मिलने वाला लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान योजना चलाती है जिसके तहत किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन्हें नहीं? यहां जानें

इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और इस तरह अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन ये किस्त जारी कब होगी? क्या सरकार किस्त जारी होने की तारीख का आज एलान कर सकती है। तो चलिए जानते हैं क्या हो सकता है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Update Government Announce Date PM Kisan News in Hindi
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या आज बताई जा सकती है तारीख?

  • दरअसल, बीते कुछ दिनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि 20 जून 2025 यानी कल पीएम किसान योजना के तहत 20वीं किस्त जारी होगी। ऐसे में अगर कल किस्त जारी होनी है तो सरकार को आज इसकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर देनी होगी, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है और सरकार की तरफ से किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Update Government Announce Date PM Kisan News in Hindi
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : pmkisan.gov.in
  • सरकार जब भी पीएम किसान योजना के तहत किस्त जारी होने की जानकारी देती है, तो ये कुछ दिन पहले दी जाती है। इससे पहले भी जारी हुई 17वीं, 18वीं या 19वीं किस्त को ही देखेंगे तो सरकार ने कुछ दिन पहले किस्त जारी होने की जानकारी दी थी। ऐसे में आज 20वीं किस्त जारी होने की जानकारी देकर कल किस्त जारी करना, ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Update Government Announce Date PM Kisan News in Hindi
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : एएनआई
  • ऐसा इसलिए भी क्योंकि अब तक जितनी भी किस्त जारी हुई है वो सभी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करते हैं। वे डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के बैंक खाते में किस्त हस्तांतरित करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हैं और साथ ही योजना से जुड़े किसानों से संवाद भी करते हैं, लेकिन अभी ऐसे किसी कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Update Government Announce Date PM Kisan News in Hindi
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या है किस्त जारी होने का नियम?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई तो उसके चार महीने के अंतराल पर फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने का समय जून में पूरा हो रहा है। हालांकि, अभी किस्त जारी होने की तारीख का आधिकारिक एलान बाकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed