फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Penion: क्या एक बार अटल पेंशन योजना से जुड़ने के बाद इसे बंद करवाया जा सकता है? जानें नियम

Thu, 19 Jun 2025 08:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Jun 2025 08:26 AM IST
सार

Atal Pension Yojana Ko Kaise Band Kare: अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत आपको हर महीने एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।

विज्ञापन
how to close atal pension yojana ko kaise band karwayein
अटल पेंशन योजना से अपना नाम कैसे हटवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार की कई योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। इसमें आर्थिक मदद देने के अलावा घर बनाने के लिए मदद, मुफ्त इलाज जैसी कई अन्य लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार हर महीने 1 से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन देती है।



दरअसल, इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है जिसमें पहले आपको निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है, लेकिन अगर किसी को इस योजना से जुड़ने के बाद इस योजना को बंद करवाना है यानी अपना नाम हटवाना हो तो क्या ऐसा हो सकता है? तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

how to close atal pension yojana ko kaise band karwayein
अटल पेंशन योजना से अपना नाम कैसे हटवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या हटवा सकते हैं योजना से नाम?

  • दरअसल, अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने पेंशन दी जाती है। इसमें एक हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पर अगर किसी कारण आप इस योजना से अपना नाम हटवाना चाहते हैं यानी इसे बंद करवाना चाहते हैं तो नियमों के तहत आप ऐसा कर सकते हैं।
how to close atal pension yojana ko kaise band karwayein
अटल पेंशन योजना से अपना नाम कैसे हटवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस अटल पेंशन योजना में कम से कम 20 वर्ष निवेश करना होता है, लेकिन अगर किसी भी कारण से आपको इस योजना के साथ आगे नहीं बढ़ना है तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसमें आपने जितने पैसे भी इस योजना में जमा करते हैं वो आपको अपना नाम हटवाने के कुछ दिनों के भीतर आपके रजिस्टर्ड बैंक खाते में वापस मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to close atal pension yojana ko kaise band karwayein
अटल पेंशन योजना से अपना नाम कैसे हटवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे हटवा सकते हैं अपना नाम योजना से?

स्टेप 1

  • अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं और किसी कारण इसे बंद करवाना चाहते हैं तो आप ऐसा करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी उस रसीद को निकालना है जो आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ते समय मिली थी
  • इस रसीद को लेकर आपको उस बैंक की शाखा में जाना होता है, जहां पर आपने इस योजना में आवेदन किया था
विज्ञापन
how to close atal pension yojana ko kaise band karwayein
अटल पेंशन योजना से अपना नाम कैसे हटवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपको बैंक में संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको अटल पेंशन योजना से अपना नाम वापस लेना है
  • इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन लिखनी होती है जिसमें आपको ये बताना होता है कि आप इस योजना से अपना नाम वापस लेना चाहते हैं
  • फिर इस एप्लीकेशन को संबंधित अधिकारी को दें जो आपकी ई-केवाईसी करता है
  • इसके बाद आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपके द्वारा जमा किए गए पैसे आपके बैंक खाते में वापस आ जाते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed