फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या सरकार जून में जारी कर सकती है 20वीं किस्त? जानें किसानों को मिलने हैं कितने पैसे

Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
सार

PM Kisan Nidhi: अगर आप भी किसान हैं और पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको 20वीं किस्त का इंतजार तो जरूर होगा? लेकिन क्या आप जानना चाहेंगे कि ये किस्त कब जारी हो सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Expected in June 2025 Eligible Farmers List PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi
कब रिलीज हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

20th Kist Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार जब भी कोई योजना चलाती है या उसकी शुरुआत करती है तो ये देखा जाता है कि इसका लाभ कितने बड़े वर्ग को मिलेगा। इसके लिए सरकार हर एक वर्ग को देखती है और उसके बाद ही योजना चलाई जाती है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो ये योजना सिर्फ किसानों के लिए चलाई जाती है यानी इसका लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है।



ये भी पढ़ें:- IRCTC Food: ट्रेन में पेंट्री कार है या नहीं, पर आप अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं खाना; जानें तरीका

भारत सरकार इस योजना को चलाती है जिसमें किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जो किस्त के रूप में मिलते हैं। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसकी चर्चा है कि वो जून महीने में जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब आ सकती है...

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Expected in June 2025 Eligible Farmers List PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi
कब रिलीज हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत साल में तीन बार किस्त के रूप में लाभार्थियों को पैसे दिए जाते हैं। पात्र लोगों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और इस तरह उन्हें कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में आप जान गए होंगे कि एक किस्त में 2 हजार रुपये किसानों को मिलते हैं।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Expected in June 2025 Eligible Farmers List PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi
कब रिलीज हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

क्या जून में आ सकती है 20वीं किस्त?

  • इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। जैसे, 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 में जारी हुई थी और इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी में 2025 में जारी हुई थी। ये दोनों ही किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Expected in June 2025 Eligible Farmers List PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi
कब रिलीज हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां ये समझिए कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर एक किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है और इस हिसाब से 19वीं किस्त के बाद 20वीं किस्त का समय जून 2025 में ही बन रहा है। इसलिए जानकार मान रहे हैं कि जून महीने में किसानों को 20वीं किस्त मिल सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार सभी को है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Expected in June 2025 Eligible Farmers List PM Kisan 20 Kist Kab Aayegi
कब रिलीज हो सकती है 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

ये काम ध्यान से करवा लें:-

  • किस्त का लाभ लेने के लिए आप ई-केवाईसी जरूरी करवा लें। अगर ये काम नहीं हुआ तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • आपको भू-सत्यापन भी करवाना अनिवार्य है, क्योंकि जो किसान ये नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे
  • तीसरा काम आधार लिंकिंग का है जिसमें आपको अपने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करवाना होता है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed