Kedarnath Yatra: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ धाम, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस पवित्र तीर्थस्थल तक पहुंचने के लिए यात्री विभिन्न माध्यमों का सहारा लेते हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा आप हरिद्वार या ऋषिकेश से शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर लोग यह यात्रा हरिद्वार से शुरू करते हैं। केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए सबसे पहले हरिद्वार से सोनप्रयाग या गौरीकुंड तक पहुंचना होता है, और यहां से केदारनाथ धाम के लिए लगभग 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी होती है, जिसे ज्यादातर लोग पैदल ही तय करना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हरिद्वार से सोनप्रयाग तक की यात्रा के लिए बस और टैक्सी में से सबसे अच्छा विकल्प क्या है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kedarnath Yatra 2025: बस, टैक्सी या निजी वाहन; सोनप्रयाग के लिए क्या हैं बेहतर विकल्प?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 03 May 2025 04:08 PM IST
सार
How to Reach Kedarnath: अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि केदारनाथ धाम के यात्रा के दौरान सोनप्रयाग पहुंचने के लिए बस से जाना अच्छा रहता है या टैक्सी से। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि निजी वाहन से जा सकते हैं या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन