फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे; देखें सूची

Tue, 04 Feb 2025 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Feb 2025 10:52 AM IST
सार

जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें हर साल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025 Know Who will Not Receive PM Kisan 19 Kist News in Hindi
जानें किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist Date: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके आप हर साल 6 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है।

इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसकी तारीख सामने आई गई है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आप चेक कर सकते हैं कि कहीं आप इस सूची में तो नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025 Know Who will Not Receive PM Kisan 19 Kist News in Hindi
जानें किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : BJP4India

कब जारी होगी 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 19वीं किस्त की है जिसकी तारीख सामने आई है। दरअसल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर जाने का कार्यक्रम संभावित है। जहां पर इस दिन 19वीं किस्त जारी की जाएगी।
PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025 Know Who will Not Receive PM Kisan 19 Kist News in Hindi
जानें किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त?

नंबर 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी का काम करवाना अनिवार्य है। जो किसान इस काम को नहीं करवा रहे हैं उनकी किस्त अटक सकती है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को करवा सकते हैं या फिर आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025 Know Who will Not Receive PM Kisan 19 Kist News in Hindi
जानें किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इस काम को जरूर करवा लें। विभाग द्वारा पहले ही बताया गया है कि ये किसानों को ये काम करवाना जरूरी है। इसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date 2025 Know Who will Not Receive PM Kisan 19 Kist News in Hindi
जानें किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो किसान आधार लिंकिंग के काम को पूरा नहीं करवाएंगे। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको ये काम करवा लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed