फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 31 जनवरी तक किसान ध्यान से करवा लें ये काम, वरना 19वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

Thu, 23 Jan 2025 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

इस बार पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त मिलनी है, लेकिन इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको एक काम करवाना बेहद जरूरी है। इस काम के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th installment Complete farmer registry process by January 31 to Receive benefits
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनसे किसानों को खेती करने से लेकर अन्य कामों में मदद मिल रही है। इसके लिए बस आप जिस योजना के लिए पात्र हैं आपको उस योजना में आवेदन करना होता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है। जो किसान इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस बार जारी होने वाली 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पर अगर आप चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त मिले तो इसके लिए आपको एक काम करवाना होता है जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सा काम है और आप इस कैसे करवा सकते हैं...

PM Kisan Yojana 19th installment Complete farmer registry process by January 31 to Receive benefits
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ये है वो काम

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इसके लिए फॉर्मर रजिस्ट्री करवानी होती है। जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इस काम को आपको 31 जनवरी 2025 तक करवा लेना है।
PM Kisan Yojana 19th installment Complete farmer registry process by January 31 to Receive benefits
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवा सकते हैं?

पहला तरीका

  • फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए विभाग द्वारा वेबसाइट शुरु की गई है। जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आप इस आधिकारिक पोर्टल upfr.agristack.gov.in पर जाकर फॉर्मर रजिस्ट्री करवा सकते हैं
  • इस काम को करवाने के लिए आपको आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होता है, क्योंकि इस पर ओटीपी आता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th installment Complete farmer registry process by January 31 to Receive benefits
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • अगर आप ऑनलाइन इस काम को नहीं करवाना चाहते तो आपके पास ऑफलाइन का भी ऑप्शन है। फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं और यहां से इस काम को करवा सकते हैं
  • इसके लिए भी आपको आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर चाहिए
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th installment Complete farmer registry process by January 31 to Receive benefits
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा तरीका

  • अगर आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए या अपने नजदीकी सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाना चाहते, तो ऐसे में इस काम को करवाने के लिए आपके पास एक और विकल्प है। आप फॉर्मर रजिस्ट्री पंचायत सहायक/लेखपाल/प्राविधिक सहायक (कृषि) से करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed