Credit Card Cibil Score: अगर आप देखेंगे तो जिस तरह से बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन हो गई है उससे ग्राहकों को काफी फायदा मिल रहा है। इंटरनेट बैंकिंग से किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं और बैंक से जुड़े कई अन्य काम भी मोबाइल से ही हो जाते हैं। इन सबके बीच अब लोगों के बीच क्रेडिट कारर्ड का चलन भी काफी ज्यादा बढ़ता हुआ दिख रहा है। लोग क्रेडिट कार्ड बनवा लेते हैं और फिर इसका इस्तेमाल करते हैं और हर महीने आने वाले बिल को भरते भी रहते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड धारक को किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।
{"_id":"6790d6b259bad9e27d073e6b","slug":"how-credit-cards-impact-your-cibil-score-know-things-to-consider-credit-card-tips-2025-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले जरूर जान लें ये बात, वरना खराब हो सकता है आपका सिबिल स्कोर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले जरूर जान लें ये बात, वरना खराब हो सकता है आपका सिबिल स्कोर
Thu, 23 Jan 2025 08:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Jan 2025 08:27 AM IST
सार
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो आपको इससे जुड़े नियमों के बारे पता होना जरूरी हो जाता है। वरना आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है।
विज्ञापन
सिबिल स्कोर को कैसे बेहतर करें?
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिबिल स्कोर को कैसे बेहतर करें?
- फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों के कारण कम या खराब हो सकता है सिबिल स्कोर:-
पहली गलती
- सिबिल स्कोर को सबसे पहले ये गलती खराब करती है कि अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं कर रहे हैं। अगर आप किसी महीने बिल भर रहे हैं और किसी महीने नहीं भर रहे हैं या आपने लंबे समय से क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा है, आपने बैंक वालों के कॉल उठाने बंद कर दिए हैं आदि। ऐसी स्थिति में इसका बुरा असर आपके सिबिल पर पड़ता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
सिबिल स्कोर को कैसे बेहतर करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। इसे ऐसे समझिए कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट अगर 2 लाख रुपये है तो आपको 50 हजार से 80 हजार रुपये तक ही खर्च करने चाहिए। अगर आप पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं तो आप बैंक की नजर में काफी खर्चीले ग्राहक होते हैं। इससे भी आपके सिबिल स्कोर पर असर पड़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिबिल स्कोर को कैसे बेहतर करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है सिबिल स्कोर कम होने पर?
- अगर आपका सिबिल स्कोर कम हो जाता है तो इसका सीधा असर आपको मिलने वाले लोन या क्रेडिट कार्ड पर पड़ता है। आप इसे ऐसे समझिए कि अगर आपका सिबिल स्कोर तय लिमिट से कम हो जाता है तो फिर कोई भी बैंक या एनबीएफसी कंपनियां न तो आपका क्रेडिट कार्ड बनाती है और न ही आपको लोन देती है। इसलिए सिबिल स्कोर को बेहतर बनाए रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
सिबिल स्कोर को कैसे बेहतर करें?
- फोटो : AdobeStock
कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर?
- 750 से लेकर 900 तक का सिबिल स्कोर बेहतरीन की श्रेणी में आता है
- 650 से 749 तक का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है
- 500-649 तक का स्कोर औसत की श्रेणी में आता है
- अगर आपका सिबिल स्कोर 300-499 के बीच है तो ये खराब स्कोर होता है जिस पर लोन नहीं मिलता है।