PM Kisan Yojana 13th Installment: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिनको खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के भविष्य को सुरक्षित करके उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसी कड़ी में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसमें हर किस्त में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसे भेजे जा चुके हैं। वहीं जल्द ही भारत सरकार किसानों के खातों में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी के अलावा करें ये जरूरी काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन