PM Kusum Yojana: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। खेती किसानी करते समय किसानों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में आज भी कई किसान डीजल से चलने वाले इंजनों का उपयोग खेतों की सिंचाई करने के लिए करते हैं। वहीं आज की इस महंगाई के दौर में डीजल और पेट्रोल के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई करने में किसानों की एक बड़ी राशि डीजल को खरीदने में खर्च हो जाती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 प्रतिशत की सब्सिडी पर सोलर पंप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री कुसुम योजना के बारे में विस्तार से -
PM Kusum Yojana: सोलर पंप लगाने पर किसानों को मिल रही है 60 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन