PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दे रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत गरीब किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। भारत सरकार अब तक कुल 16 किस्त के पैसों को जारी कर चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की 16वीं किस्त को जारी किया था। अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार में पिता और बेटे दोनों लोग एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं -
PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों को एकसाथ मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 May 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन