PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को जारी हुए दो महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में पीएम किसान योजना के लाभार्थी अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे हैं। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको किस्त के पैसों का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें योजना में अपनी ई-केवाईसी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 12 May 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन