PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी छोटे और सीमांत किसानों की है। आज भी ये किसान कर्ज के सहारे खेती करते हैं। अगर तय समय पर इन किसानों की फसल ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में इनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में साल 2018 में भारत सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक किसानों के खाते में भारत सरकार ने कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है।
PM Kisan Yojana: सरकार इन किसानों को नहीं देगी 13वीं किस्त का लाभ, कहीं आप भी तो शामिल नहीं लिस्ट में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन