फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: IRCTC करा रहा है फ्लाइट से मलेशिया और सिंगापुर का टूर, महज इतना है किराया

Sun, 11 Dec 2022 05:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 Know Trip Price and Booking Full Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023: अगर आप नए साल के अवसर पर मलेशिया या सिंगापुर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। सिंगापुर और मलेशिया में कई खूबसूरत स्थान हैं। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां के शानदार बीच और प्राकृतिक सुंदरता हर साल दुनियाभर से लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है।

अगर आप भी इन जगहों पर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश में कई लोग आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 6 रात और 7 दिनों का है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 Know Trip Price and Booking Full Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। इस टूर की शुरुआत 18 जनवरी, 2023 को हो रही है। पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को दिल्ली से सीधे क्वालालम्पुर ले जाया जाएगा।

IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 Know Trip Price and Booking Full Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 - फोटो : Istock

उसके बाद आपको सिंगापुर घुमाया जाएगा। सिंगापुर घुमाने के बाद आपको वापस दिल्ली लाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 Know Trip Price and Booking Full Details
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको खाने-पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2023 Know Trip Price and Booking Full Details
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको 1,35,000 रुपये का भुगतान करना है। वहीं अगर आप दो या तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 1,15,000 रुपये है। यात्रा के दौरान आपको फ्लाइट के कंफर्ट क्लास में सफर करने का मौका मिल रहा है। 

BSNL: 197 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed