फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपकी भी अटक गई है 15वीं किस्त तो तुरंत करें इन नंबर्स पर कॉल, मिल सकते हैं अटके हुए पैसे

Fri, 17 Nov 2023 09:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Nov 2023 09:18 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline number list are here
15वीं किस्त न आने पर किसान कहां से मदद ले सकते हैं? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana Helpline: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक मदद दी जाती है। हर साल पात्र किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में बीती 15 नवंबर को योजना की 15वीं किस्त जारी की गई, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई, लेकिन इस दौरान कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें अब तक किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में अगर आप भी पात्र किसान हैं और आपकी किस्त अटक गई है, तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline number list are here
15वीं किस्त न आने पर किसान कहां से मदद ले सकते हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो हेल्पलाइन, जहां से ले सकते हैं मदद:-

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और किसी कारण अगर आपकी किस्त अटक गई है, तो फिर आप लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करके आप उचित मदद ले सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline number list are here
15वीं किस्त न आने पर किसान कहां से मदद ले सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • योजना के जिन लाभार्थियों की किस्त नहीं आई है, वो दूसरे हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके मदद पा सकते हैं। दरअसल, ये नंबर है 1800115526, जो कि एक टोल फ्री नंबर है यानी आपको इस पर कॉल करने का कोई चार्ज नहीं देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline number list are here
15वीं किस्त न आने पर किसान कहां से मदद ले सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आप चाहें तो इस 011-23381092 नंबर पर भी कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। यहां आप बता सकते हैं कि आपकी किस्त अटक गई है, जिसके बाद आप यहां से किस्त अटकने का कारण और किस्त कैसे पाए इसकी जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline number list are here
15वीं किस्त न आने पर किसान कहां से मदद ले सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आप चाहें तो ईमेल भी कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बता सकते हैं। इसके बाद आपकी उचित मदद की जाती है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है, जिसके जरिए आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed