फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा इन दो खूबसूरत देशों की सैर, मिल रही कई शानदार सुविधाएं

Thu, 16 Nov 2023 02:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Singapore And Malaysia Check All Details Here In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: अगर आप किसी दूसरे देश में यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी सिंगापुर और मलेशिया घूमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। सिंगापुर और मलेशिया काफी खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। इन दोनों देशों की गिनती एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक सुंदरता इन देशों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत दोनों खूबसूरत देशों में घूमने के मौके को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के सिंगापुर और मलेशिया के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Tour Package For Singapore And Malaysia Check All Details Here In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ENCHANTING SINGAPORE AND MALAYSIA है। इस पैकेज में आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Tour Package For Singapore And Malaysia Check All Details Here In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज की शुरुआत 20 नवंबर, 2023 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट के माध्यम से सिंगापुर और मलेशिया घुमाया जाएगा। 

PM Awas Yojana: कौन-कौन कर सकता है प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन? जानिए क्या है इस स्कीम की पात्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Singapore And Malaysia Check All Details Here In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके ठहरने का भी बंदोबस्त इस टूर पैकेज में किया गया है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Singapore And Malaysia Check All Details Here In Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : istock

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 1,63,700 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,34,950 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया भी 1,34,950 रुपये है।

PM Kisan News: खाते में अभी भी नहीं आई है 15वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed