फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त? वजह यहां जान लें

Thu, 22 May 2025 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 May 2025 10:42 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये लाभ आपको खेती में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Which Farmers Will Not Receive 20th Installment Know Reason Here
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा? - फोटो : Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: समय-समय पर सरकार द्वारा कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर करने के लिए उनमें कई तरह के उचित बदलाव किए जाते हैं जिससे लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में मदद मिल सके। इसके अलावा कई नई योजनाओं को भी अलग-अलग समय पर शुरू किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब तक आ सकती है 20वीं किस्त? मिलने हैं 2 हजार रुपये

जैसे, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत फरवरी 2019 को की थी जिसके बाद ये लगातार जारी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना दी जाती हैं और अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में इस बार बार 20वीं किस्त की है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन किसान और किन कारणों की किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Which Farmers Will Not Receive 20th Installment Know Reason Here
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

ये हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने अपने बैंक खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ऑप्शन को ऑन नहीं किया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। सरकार किस्त डीबीटी के माध्यम से ही किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है। इसलिए इसे जो किसान ऑन नहीं करवाएगा उसकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Which Farmers Will Not Receive 20th Installment Know Reason Here
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे। विभाग द्वारा पहले ही कहा जा चुका है कि पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना होता है। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Which Farmers Will Not Receive 20th Installment Know Reason Here
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो आधार लिंकिंग के काम को नहीं करवाएंगे। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है और ये काम करवाना जरूरी है। पर अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Which Farmers Will Not Receive 20th Installment Know Reason Here
20वीं किस्त का लाभ किन किसानों को नहीं मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 4

  • किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी भी करवाना अनिवार्य होता है। जो किसान इस काम को नहीं करवाता है उसकी किस्त अटकना तय माना जाता है। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in, आधिकारिक किसान एप, नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने बैंक से भी ई-केवाईसी के काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed