फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब तक आ सकती है 20वीं किस्त? मिलने हैं 2 हजार रुपये

Wed, 21 May 2025 10:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 May 2025 10:41 AM IST
सार

Kab Aa Sakti Hai PM Kisan Yojana Ki 20th Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update Check PM Kisan Next Amount Expected Date
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana 20th Installment: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 20वीं किस्त और किन्हें नहीं? यहां जान सकते हैं किसान

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ किसानों को मिलता है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना में दी जाती है। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थियों को बेसब्री से है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Update Check PM Kisan Next Amount Expected Date
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ध्यान से करवा लें ये काम:-

पहला काम

  • अगर आपको इस योजना के तहत मिलने वाली किस्त चाहिए तो आपको सबसे पहले ई-केवाईसी का काम करवाना होता है। अगर आप इसे नहीं करवाते तो आपकी किस्त अटक सकती है। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या बैंक से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Update Check PM Kisan Next Amount Expected Date
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : AdobeStock

दूसरा काम

  • पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। इसमें विभाग द्वारा किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे में अगर इस काम को न किया जाए तो किस्त अटकना तय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update Check PM Kisan Next Amount Expected Date
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप आधार लिंकिंग भी करवा लें। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है। जहां पर आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक किया होता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Update Check PM Kisan Next Amount Expected Date
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब आ सकती है 20वीं किस्त?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और फिर 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed