फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपको भी जानना है कि आपको मिलेगी 19वीं किस्त या नहीं? तो ऐसे लगाएं पता

Sat, 16 Nov 2024 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Nov 2024 01:56 PM IST
सार

जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। इसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana check beneficiary status for 19th kist
19वीं किस्त के लिए क्या आप पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। हर साल करोड़ों किसानों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ मिलता है। इसमें पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में अब 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इसके लिए योजना से जुड़े किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि क्या आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana check beneficiary status for 19th kist
19वीं किस्त के लिए क्या आप पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जो किसान जुड़ते हैं उन्हें साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इन पैसों का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे अन्य कामों को पूरा करवा लेते हैं। अगर आपने ये काम नहीं करवाए हैं, तो आज ही करवा लें ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana check beneficiary status for 19th kist
19वीं किस्त के लिए क्या आप पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

किसान इस तरीके से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर ये जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त मिलेगी या नहीं तो इसके लिए लाभार्थी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • आपको स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana check beneficiary status for 19th kist
19वीं किस्त के लिए क्या आप पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आपको वेबसाइट पर दिख रहे ऑप्शन में से 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है
  • ये रजिस्ट्रेशन नंबर वो है जो किसानों को आवेदन करते समय मिलता है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana check beneficiary status for 19th kist
19वीं किस्त के लिए क्या आप पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना होता है
  • अब आपको यहां पर 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होता है
  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed