फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: व्हाट्सएप पर आए शादी के इनविटेशन कार्ड पर न करें क्लिक, वरना बैंक खाते से साफ हो जाएंगे पैसे

Sat, 16 Nov 2024 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई नए तरीके अपनाते हैं जिसमें इस बार शादी के कार्ड के जरिए लोगों को ठगने के मामने सामने आ रहे हैं। पुलिस ने भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में आपको इस फ्रॉड से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Wedding Card Scam Alert Himachal Police Has Warned Against Cyber Scams Using marriage card
Marriage Card Scam: शादी के कार्ड के जरिए जालसाज लोगों को ठग रहे हैं। - फोटो : Amar Ujala

Wedding Card Scam Alert: भारत देश में हर साल बड़ी संख्या में शादियां होती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही है। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन इस बीच लोगों को शादी के कार्ड से ठगने का मामले सामने आ रहे हैं जिससे हर कोई हैरान और परेशान है। दरअसल, हाल ही में साइबर क्राइम यूनिट को कुछ ऐसी शिकायतें मिलीं जिनमें लोगों का कहना था कि उनके पास व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर शादी के कार्ड आते हैं और उन्होंने जैसे ही उस निमंत्रण वाले कार्ड पर क्लिक किया तो उनके खाते से पैसे निकल गए। इस तरह के मामले हिमाचल प्रदेश के जिले शिमला, कांगड़ा और मंडी से आए हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप भी इस नए फ्रॉड से बचकर रहें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती से आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इससे कैसे बच सकते हैं...

Wedding Card Scam Alert Himachal Police Has Warned Against Cyber Scams Using marriage card
Marriage Card Scam: शादी के कार्ड के जरिए जालसाज लोगों को ठग रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है इस फ्रॉड में?

  • सबसे पहले ये समझिए कि इस फ्रॉड में होता क्या है। दरअसल, साइबर ठग सबसे पहले लोगों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शादी का कार्ड भेजते हैं। अब जिस तरह से शादी का सीजन चल रहा है तो लोग ये समझ बैठते हैं कि उन्हें किसी ने शादी का निमंत्रण भेजा है। ऐसे में लोग इन शादी के कार्ड पर क्लिक कर देते हैं, जो लाजमी है।
Wedding Card Scam Alert Himachal Police Has Warned Against Cyber Scams Using marriage card
Marriage Card Scam: शादी के कार्ड के जरिए जालसाज लोगों को ठग रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, आप जैसे ही इन शादी के डिजिटल कार्ड पर क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में मैलवेयर वायरस आ जाता है और एक एपीके एप इंस्टॉल तक हो जाती है। इसके बाद हैकर्स इस मैलवेयर की मदद से आपके मोबाइल को हैक कर लेते हैं और आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Card Scam Alert Himachal Police Has Warned Against Cyber Scams Using marriage card
Marriage Card Scam: शादी के कार्ड के जरिए जालसाज लोगों को ठग रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock

कैसे बच सकते हैं इस फ्रॉड से?

  • सबसे पहले तो ध्यान रखें कि ये फेक मैसेज अनजाने नंबर से या ऐसे किसी सोशल मीडिया अकाउंट से आते हैं जिन्हें आप नहीं जानते। इसलिए कभी भी अनजाने नंबर से आए मैसेज को बिलकुल न खोलें और न इन पर क्लिक करें
विज्ञापन
Wedding Card Scam Alert Himachal Police Has Warned Against Cyber Scams Using marriage card
Marriage Card Scam: शादी के कार्ड के जरिए जालसाज लोगों को ठग रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock
  • पुलिस की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि किसी अज्ञात नंबर से आए शादी के कार्ड या अन्य मैसेज या अन्य किसी फाइल को न ही खोलें और न ही डाउनलोड करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed