PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मौजूदा समय में हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। आप चाहें शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 20वीं किस्त या नहीं? किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
20th Installment Eligibility: अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं? तो इसके लिए आपको स्टेटस चेक करना होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई थी। इसी हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
किसान अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं:-
पहला स्टेप
- आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
- आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे
दूसरा स्टेप
- अब आपको यहां पोर्टल पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपको अपना यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
- ये नंबर आवेदन के समय किसानों को मिलता है
तीसरा स्टेप
- इसके बाद आपको यहां पर स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर भरना है
- फिर आपको यहां पर 'गेट डिटेल' वाला बटन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- बस इसके बाद आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।