{"_id":"681d92ef000f06e993051a2f","slug":"india-border-airport-shut-down-and-many-flights-cancel-check-full-list-in-hindi-2025-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flights Updates: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच कई फ्लाइट्स रद्द, घर से निकलने से पहले यहां देखें नई एडवाइजरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Flights Updates: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच कई फ्लाइट्स रद्द, घर से निकलने से पहले यहां देखें नई एडवाइजरी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 09 May 2025 11:05 AM IST
सार
Flights Cancel Details: अगर आपने भी कहीं जाने के लिए फ्लाइट्स की टिकट बुक की है, तो जान लें कि कई फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
1 of 6
भारत में 430 से अधिक उड़ाने रद्द की गई।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Indian Many Flights Cancel: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात को जिस तरह से पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की वो बताता है कि पाक अपनी कायरतापूर्ण हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए। साथ ही उनके फाइटर जेट को भी भारतीय सेना ने मार गिराया।
ऐसे में भारत अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कई तरह के अहम कदम उठा रहा है और कई एडवाइजरी भी जारी कर रहा है और इसी क्रम में भारत से उड़ने वाली फ्लाइट्स को लेकर एक एडवाइजरी सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की तरफ से जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं कहां और कितनी फ्लाइट्स कैंसिल की गई है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
भारत में 430 से अधिक उड़ाने रद्द की गई।
- फोटो : Adobe Stock
जारी हुई एडवाइजरी
दरअसल, पाकिस्तान ने भारत पर जो ड्रोन अटैक किया उसके बाद सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी कर दी। इससे पहले भी एडवाइजरी जारी की गई थी। इसमें जांच, समय और कई फ्लाइट्स को लेकर जानकारी दी गई है।
3 of 6
भारत में 430 से अधिक उड़ाने रद्द की गई।
- फोटो : freepik
क्या है एडवाइजरी में?
सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अब यात्रियों को ज्यादा यानी डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। ऐसे में एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो और आकासा एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को कहा है कि वे यात्रा से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारत में 430 से अधिक उड़ाने रद्द की गई।
- फोटो : Adobe Stock
कितनी फ्लाइट्स कैंसिल?
बात अगर रद्द की गई फ्लाइट् की करें तो गुरुवार को 430 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जो कि देश की रोजाना उड़ने वाली फ्लाइट्स का 3 प्रतिशित हिस्सा है। एयर इंडिया ने 10 मई की सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक लेह, श्रीनगर, जम्मू, भुज, जामनगर, अमृतसर, जोधपुर राजकोट और चंडीगढ़ जैसे 9 शहरों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
भारत में 430 से अधिक उड़ाने रद्द की गई।
- फोटो : Adobe Stock
इंडगो एयरलाइन ने 10 मई की सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक लेह, श्रीनगर, जम्मू, धर्मशाला, चंडीगढ़, जोधपुर, किशनगढ़, अमृतसर बीकानेर, राजकोट और जोधपुर जैसे 11 शहरों की फ्लाइट्स रद्द की। यहां जान लें कि 10 मई तक इंडिगो की 165 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।