फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी नहीं आई है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, यहां करें संपर्क मिलेगी मदद

Sun, 02 Mar 2025 12:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

किस्त जारी होने के बाद देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में वो काफी परेशान हैं। अगर आपके खाते में भी 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Not Received Yet Know What To Do
kisan new - फोटो : Freepik

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। हालांकि, किस्त जारी होने के बाद देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में वो काफी परेशान हैं। अगर आपके खाते में भी 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको किसान कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कॉल करके आप अपनी इस समस्या का समाधान पा सकते हैं। अगर आपके खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आप किसान कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Not Received Yet Know What To Do
PM Kisan new - फोटो : Adobe Stock

इस नंबर पर कॉल करके आप अपने खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के खाते में न आने की मुख्य वजह को जान सकते हैं। इस नंबर पर आप सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 


PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Not Received Yet Know What To Do
PM Kisan new - फोटो : Adobe Stock

आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क करके भी खाते में 19वीं किस्त के पैसे न आने की मुख्य वजह को जान सकते हैं। 

Mutual Fund Investment Tips: पहली बार म्यूचुअल फंड में करने जा रहे हैं निवेश, तो न करें ये गलतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Not Received Yet Know What To Do
pm kisan village people man woman new - फोटो : Adobe stock

खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसे न आने की दो मुख्य वजहें योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Not Received Yet Know What To Do
kisan computer laptop new - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय मदद को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed