फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mutual Fund Investment Tips: पहली बार म्यूचुअल फंड में करने जा रहे हैं निवेश, तो न करें ये गलतियां

Fri, 28 Feb 2025 08:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 08:28 PM IST
सार

Mutual Fund Investment Tips For Beginners: आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते समय नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips For Beginners
Mutual Fund Investment Tips For Beginners - फोटो : AdobeStock

Mutual Fund Investment Tips For Beginners: आज के समय कई लोग लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड निवेश को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से म्यूचुअल फंड में अपनी इन्वेस्टेमेंट करते हैं तो लॉन्ग टर्म में अच्छे खासे पैसे इकट्ठा करने का यह एक स्मार्ट तरीका है। हालांकि, देश में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें म्यूचुअल फंड के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता और सुनी सुनाई बातों को सच मानकर इस क्षेत्र में अपनी सारी जमा पूंजी निवेश कर देते हैं। इस कारण उनको काफी घाटे का सामना कई बार करना पड़ जाता है। अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको कई गलतियों से बचना चाहिए। इन गलतियों को अवॉइड करके आप एक स्मार्ट इन्वेस्टर बनकर अपने पैसों को सही तरीके से ग्रो कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते समय नहीं करना चाहिए। 

Mutual Fund Investment Tips For Beginners
Mutual Fund Investment Tips For Beginners - फोटो : AdobeStock

बिना रिसर्च के निवेश

  • कई लोग बिना रिसर्च और जांच पड़ताल किए किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर देते हैं।
  • आपको यह गलती करने से बचना चाहिए। अपने लक्ष्य और म्यूचुअल फंड के प्रकार को समझकर ही सही फंड का चुनाव करें।
  • आप इसके लिए किसी विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। 
Mutual Fund Investment Tips For Beginners
Mutual Fund Investment Tips For Beginners - फोटो : AdobeStock

एक बार में ही सारे पैसों का निवेश कर देना 

  • कई लोग एक बार में ही अपने सारे पैसों को किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर देते हैं।
  • आपको यह गलती करने से बचना चाहिए। एक जगह सारे पैसों को निवेश करने की बजाए उसे विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर निवेश करना सही रहता है।
  • इससे आपका पोर्टफॉलियो डाइवर्स होगा। इसमें नुकसान होने का जोखिम भी कम होता है। 

Kisan Vikas Patra Yojana: डाकघर की शानदार योजना, एक बार करें निवेश कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips For Beginners
Mutual Fund Investment Tips For Beginners - फोटो : AdobeStock

हाई रिटर्न वाले फंड के लालच में न फंसें

  • कई लोग ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीमों में अपने पैसों का निवेश कर देते हैं, जिनका पिछले साल का रिटर्न 20 से 30 प्रतिशत तक दिखाया जाता है।
  • आपको पिछले 5 से 10 सालों का एवरेज रिटर्न देखना चाहिए।
  • इसके अलावा संबंधित म्यूचुअल फंड स्कीम आपके पैसों को किस-किस जगह पर निेवश कर रही है उस बारे में पता करें।
  • इसको लेकर आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips For Beginners
Mutual Fund Investment Tips For Beginners - फोटो : AdobeStock

जल्दबाजी में पैसे निकालना

  • कई बार निवेश बाजार में जब उतार चढ़ाव होता है और पोर्टफोलियो में घाटा होने लगता है तो लोग डर में आकर अपने पैसों को निकाल लेते हैं।
  • आपको ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। म्यूचुअल फंड निवेश में आपको शॉर्ट टर्म की जगह लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहिए।
  • वे लोग जिन्होंने 2008 और 2020 के मार्केट क्रैश में धैर्य रखा उन्हें बाद में काफी अच्छा रिटर्न मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed