{"_id":"672f0901552498eaf00f6d62","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-19th-installment-not-eligible-farmers-list-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त, जानें यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त, जानें यहां
PM Kisan Yojana: देश में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि से जुड़ा है। हालांकि, देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करने से लेकर जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है।
इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाती है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार इस योजना की 19वीं किस्त को अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
गौर करने वाली बात है कि सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें अगली आने वाली 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
देश में कई किसान गलत ढंग से इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस कारण सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया है। वे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है उनको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
वे किसानों जिन्होंने योजना में अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।