फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सरकार कब जारी कर सकती है 19वीं किस्त? जानिए क्या है पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका

Wed, 06 Nov 2024 12:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date Know Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज के समय करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने कुछ सालों पहले की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।



अब तक सरकार योजना की कुल 18 किस्तें जारी कर चुकी है। 18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के कई किसान योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date Know Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने इसको लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date Know Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। इसके बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करें। 

Ration Card: फर्जी तरीके से बनवाया है राशन कार्ड, तो जरूर जान लें यह नियम वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date Know Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको रूरल फार्मर या अर्बर फार्मर में से किसी एक विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद आधार, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड फिल करके गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज करना है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment Date Know Registration Process Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock

यह करने के बाद प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को फिल करके दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करें। इस तरह आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Post Office: पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम, एक बार करें निवेश इतने में महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed