Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप योजनाबद्ध ढंग से किसी स्कीम में निवेश करते हैं तो वहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बैंक में जमा पैसों पर आपको उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने पैसों को निवेश करके कुछ महीनों में उसे डबल कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है।
वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana
- फोटो : AdobeStock
किसान विकास पत्र योजना में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त 4 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें तो आपके ये पैसे कुल 115 महीनों में डबल हो जाएंगे।
3 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana
- फोटो : AdobeStock
115 महीनों के बाद आपको कुल 8 लाख रुपये मिलेंगे। आपके निवेश पर कुल 4 लाख रुपये की ब्याज मिलेगी। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं।
4 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana
- फोटो : Adobe Stock
किसान विकास पत्र योजना के ज्वाइंट अकाउंट में आप तीन लोगों के साथ मिलकर अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में ब्याज दर की कैलकुलेशन कंपाउंडिंग आधार पर की जाती है।
5 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana
- फोटो : Adobe Stock
किसान विकास पत्र योजना में आप एक हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं।