Ration Card: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। यही नहीं कई लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है। इस कारण देश में भुखमरी से मरने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। देश में गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम कीमत पर राशन की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
कोविड के समय से ही देश के करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत कम कीमत पर राशन मुहैया कराया जा रहा है। यह भारत सरकार का लोक कल्याण की दिशा में बहुत ही सराहनीय कदम रहा है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत जरूरतमंद लोगों के लिए की है ताकि उनको दो वक्त का खाना ठीक ढंग से मिल सके।
2 of 5
Ration Card
- फोटो : Adobe Stock
वहीं देश में कई लोग फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। अगर आपने भी गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाया है तो यह खबर खास आपके लिए है।
3 of 5
Ration Card
- फोटो : Adobe Stock
कई लोग नकली दस्तावेजों को लगाकर गलत ढंग से अपना राशन कार्ड बनवा लेते हैं और सरकार द्वारा कम कीमत पर मिलने वाले राशन की सुविधा का लाभ लेते हैं। ऐसा करना कानूनन गलत है।
PPF: सरकार की इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये निवेश, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 82.46 लाख
4 of 5
Ration Card
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा करते हुए अगर कोई पकड़ा जाता है तो इस स्थिति में उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। सरकार द्वारा कम कीमत पर राशन सुविधा का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जा रहा है।
5 of 5
Ration Card
- फोटो : अमर उजाला
अगर कोई फर्जी तरीके से इसे बनवाकर स्कीम का लाभ ले रहा है तो पकड़े जाने पर उसके राशन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा उस पर जुर्माना भी लग सकता है। इसके अलावा उनके द्वारा लिए गए लाभ के बराबर राशि को वापस लौटाने के लिए भी कहा जा सकता है।
PM Kisan Yojana: क्या किसान और उसका बेटा दोनों लोग ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए डिटेल्स