PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। प्रत्येक किस्त 4 महीनों के अंतराल पर भेजी जाती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। पिछले महीने 18 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में योजना की 17वीं किस्त को जारी किया था।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या किसान पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन