फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: 100 रुपये बचाकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए इकट्ठा कर सकते हैं 15 लाख, जानिए कैसे

Fri, 26 Jul 2024 06:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund Child Education Investment Plan: You May Get 15 Lakhs Rupees By Just Saving 100 Rupees Daily
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

Mutual Fund: बच्चों के जन्म लेने के बाद से ही उनकी पढ़ाई लिखाई की चिंता हम लोगों को होने लगती है। आज के समय शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। निजी स्कूलों की फीस आसमान छू रही है। वहीं बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सालों से जो पैसा बचाया होता है वो सब खत्म हो जाता है। अगर आपका कोई बच्चा छोटा है तो आपको अभी से ही उसकी शिक्षा के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के एक शानदार विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करके आप बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड स्कीम भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Mutual Fund Child Education Investment Plan: You May Get 15 Lakhs Rupees By Just Saving 100 Rupees Daily
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

इसमें आपको सबसे पहले एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवाना है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें रोजाना 100 रुपये की बचत करके हर महीने तीन हजार रुपये का निवेश करना है। तीन हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 15 सालों के लिए करना होगा। 

Mutual Fund Child Education Investment Plan: You May Get 15 Lakhs Rupees By Just Saving 100 Rupees Daily
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

इस दौरान आपको उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है। इस स्थिति में आप मैच्योरिटी के समय करीब 15.1 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Child Education Investment Plan: You May Get 15 Lakhs Rupees By Just Saving 100 Rupees Daily
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

इन पैसों की सहायता से आपको अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में आर्थिक मदद मिलेगी। ये पैसे आपके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund Child Education Investment Plan: You May Get 15 Lakhs Rupees By Just Saving 100 Rupees Daily
Mutual Fund Investment - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed